29 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
देवगढ़ के हिम्मरी के गांववासियों ने भाजपा से किया किनारा, चुनाव के बाद बदलने लगी लोगों की सोच
कार्यालय संवाददाता — पतलीकूहल
देवगढ़ पंचायत के हिम्मरी गांव के 29 परिवारों ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा लिया है। इस तरह से एक ही गांव के इतने परिवारों का संयुक्त रूप से लिया गया निर्णय ने जहां कांग्रेस को बल दिया है, वहीं पर भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को मनाली ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की उपस्थित में ये परिवार कांग्रेस में आ गए, जिसका पूर्व अध्यक्ष ने स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधान जोगराज, वर्तमान में उपप्रधान मानचंद, वार्ड नंबर 13 डूगीलग के प्रभारी तारा चंद नेगी की मौजूदगी में हिम्मरी गांव के 29 परिवारों ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य वार्ड नंबर 13 डूगीलग से दीपिका भारती के कुल्लू घर में भाजपा की दमनकारी नीतियों के चलते भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन लोगों का स्वागत करती है, जिसमें निर्मला, विमला, रामकली, वेसरु, ईसरी, रमेश, मीना, बुध राम, भाग चंद, जितेंद्र, चंद्र किरण, कुशाल, मान चंद, ममता, प्रेमलता, प्रोमिला, जगदीश, अंजु, संतोष, शाऊजी देवी, कांता, टोकी, सुषमा, सुडी देवी, चंदा, कृष्णा, नरेंद्र भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शमिल हुए। 29 परिवारों के एक साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने पर ब्लॉक कांग्रेस मनाली के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस जिस तरह से अपने जिप वार्डों को वापस लाने में सक्षम हुई है, उसके लिए कांग्रेस का संगठित होना आने वाले विस चुनावों का भी शंखनाद है, जो इस पंचायती राज संस्थाओं से शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की दमनकारी नीतियों का नतीजा है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों से जिस तरह से भाजपा विकास की राह को भूल गई है, उसी के नतीजे इन पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मिले हैं।