सोलन की 13 पंचायतों में 79.31 प्रतिशत मतदान

By: Jan 18th, 2021 12:20 am

सौरभ शर्मा-सोलन

विकास खंड सोलन की 13 पंचायतों में रविवार को हुए पहले चरण के मतदान में कुल 79.31 प्रतिशत वोट पड़े। इन 13 पंचायतों में कुल 18,972 मतदाता थे, जिनमें से 15,047 वोटरों ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 7670 पुरुष व 7377 महिला मतदाता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार विकास खंड की तोप की बेड़ पंचायत में मतदान का प्रतिशत 92.11 प्रतिशत रहा। पंचायत में कुल 989 मतदाता थे, जिनमें से 911 ने वोट डाले। इनमें 464 पुरुष व 447 महिलाएं शामिल थीं। डांगरी पंचायत में 82.06 प्रतिशत मत पड़े। पंचायत के कुल 2163 मतदाताओं में से 1775 ने ही अपने मत का उपयोग किया। इनमें 944 पुरूष व 831 महिलाएं हैं। ओच्छघाट पंचायत में कुल 65.52 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 1421 मतदाताओं में से 931 ने ही वोट डाले। इनमें 476 पुरुष व 455 महिलाएं थीं। जाडली पंचायत में कुल 87.39 प्रतिशत वोट डाले गए। पंचायत में कुल 1475 मतदाता में से 1289 ने ही अपने वोट का उपयोग किया, जिनमें 648 पुरुष व 641 महिलाएं थीं।

कक्कड़हट्टी पंचायत में 78.57 प्रतिशत वोट पड़े। पंचायत के कुल 1143 मतदाताओं में से 898 वोट डाले गए, जिनमें 442 पुरुष व 456 महिलाएं थीं। भोजनगर पंचायत में कुल 82.44 प्रतिशत ही वोट पड़े। पंचायत में कुल 1429 वोटरों में से 1178 ने ही अपने मता का उपयोग किया, जिनमें 595 परुष व 583 महिलाएं शामिल हैं। जौणाजी पंचायत में 85.04 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत के कुल 1410 मतदाताओं में से 1199 ने वोट डाले, जिनमें 618 पुरुष व 581 महिलाएं हैं।

जाबल झमरोट पंचायत में कुल 81.32 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1649 मतदाताओं में से 1341 ने अपने मत का उपयोग किया, जिनमें 650 पुरुष व 691 महिलाएं हैं। नौणी मझगांव पंचायत में 62.24 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत के 776 मतदाताओं में से 483 ने ही वोट डाले, जिनमें 253 पुरुष व 230 महिलाएं हैं। बोहली पंचायत में कुल 87.68 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत में कुल 1307 मतदाता थे और 1146 ने ही वोट डाले, जिनमें 593 पुरुष व 553 महिलाएं शामिल हैं। बड़ोग पंचायत में 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत के कुल 1250 वोटरों में से 1028 ने वोट डाले, जिनमें 505 पुरुष व 523 महिलाएं थीं। सपरून पंचायत में 66.41 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत में 1292 वोटर्स में से 858 ने मतदान किया, जिनमें 441 पुरुष व 417 महिलाएं थीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App