13 पंचायतों में 80.89 प्रतिशत मतदान

By: Jan 20th, 2021 12:20 am

निजी संवाददाता-सोलन

विकास खंड सोलन की 13 पंचायतों में मंगलवार को हुए द्वितीय चरण के मतदान में कुल 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इन 13 पंचायतों में कुल 15731 मतदाता थे, जिनमें से 13132 वोटरों ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 6714 पुरूष व 6418 महिला मतदाता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार विकास खंड की मशीवर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 89.08 रहा। पंचायत में कुल 1190 मतदाता थे, जिनमें से 1060 ने वोट डाले। इनमें 533 पुरूष व 527 महिलाएं शामिल थीं। देवठी पंचायत में 85.59 प्रतिशत मत पड़े। पंचायत के कुल 944 मतदाताओं में से 808 ने ही अपने मत का उपयोग किया। इनमें 416 पुरुष  व 392 महिलाएं हैं। सन्होल पंचायत में कुल 81.89 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 1259 मतदाताओं में से 1031 ने ही वोट डाले। इनमें 552 पुरुष व 479 महिलाएं थीं। आंजी पंचायत में कुल 83.10 प्रतिशत वोट डाले गए। पंचायत में कुल 710 मतदाता में से 590 ने ही अपने वोट का उपयोग किया, जिनमें 303 पुरुष व 287 महिलाएं थीं।

अन्हेच पंचायत में 84.02 प्रतिशत वोट पड़े। पंचायत के कुल 1302 मतदाताओं में से 1094 वोट डाले गए, जिनमें 549 पुरुष  व 545 महिलाएं थीं। नेरीकला पंचायत में कुल 88.24 प्रतिशत ही वोट पड़े। पंचायत में कुल 825 वोटरों में से 728 ने ही अपने मत का उपयोग किया, जिनमें 394 पुरुष व 334 महिलाएं शामिल हैं। पड़ग पंचायत में 83.55 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत के कुल 1368 मतदाताओं में से 1143 ने वोट डाले, जिनमें 564 पुरुष व 579 महिलाएं हैं। शड़याणा पंचायत में कुल 81.57 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1389 मतदाताओं में से 1133 ने अपने मत का उपयोग किया, जिनमें 566 पुरुष व 567 महिलाएं हैं। बसाल पंचायत में 71.06 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत के 1192 मतदाताओं में से 847  ने ही वोट डाले, जिनमें 425 पुरुष व 422 महिलाएं हैं। पट्टा बराबरी पंचायत में कुल 82.82  प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत में कुल 1374 मतदाता थे और 1138 ने ही वोट डाले, जिनमें 574 पुरुष व 564 महिलाएं शामिल हैं। भारती पंचायत में 88.98 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत के कुल 1162 वोटरों में से 1034 ने वोट डाले, जिनमें 532 पुरुष  व 502 महिलाएं थीं। चेवा पंचायत में 81.54 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत में 1712 वोटर्स में से 1396 ने मतदान किया, जिनमें 715 पुरुष  व 681 महिलाएं थीं। शमरोड़ पंचायत में कुल 86.66 प्रतिशत वोट डले। पंचायत के कुल 1304 मतदाताओं में से 1130 ने वोट डाले, जिनमें 591 पुरुष व 539 महिलाएं शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App