देवनगर में बनेगा एंबुलेंस रोड

By: Jan 19th, 2021 12:45 am

शिमला में नगर निगम की एफसीपीसी की बैठक में लिया फैसला,1743600 होंगे खर्च

नगर संवाददाता-शिमला

नगर निगम की एफसीपीसी की बैठक सोमवार को माहापौर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें शहर के कई विकासात्मक कार्यों को पारित किया गया। जिन पर अंतिम मुहर नगर निगम के मासिक हाउस में लगेगी। बैठक में चर्चा की गई की शिमला शहर में अधिकतर कार्य स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहें है। लेकिन कुछ एक वार्डो में कई कार्य ऐसे है, जो स्मार्ट सिटी से नहीं किए जा सकते है। ऐसे में निगम प्रशासन ने तय किया है कि अब वार्डो में जो कार्य स्मार्ट सिटी के तहत नहीं किए जा सकते उन्हें नगर निगम करेगा। जिसमें खास तौर पर एंबुलेंस रोर्ड व रास्तों को चौड़ा करना है। बैठक में तय किया गया कि देव नगर में एंबुलेंस रोड बनाने के लिए 17,43,600 की राशि पारित की गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में हर संभव विकासात्मक कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा शिमला शहर में कई विकासात्मक कार्य चल रहें है।

शहर के वार्डो में जहां एंबुलेंस रोर्ड की व्यवस्था नहीं है, वहां पर नगर निगम जल्द एंबुलेंस रोर्ड बना सकता है। शहर के कई वार्डों में किए जाने वाने विकासआत्मक कार्य स्मार्ट सिटी के तहत नहीं किए जा सकते उन्हें नगर निगम अपने स्तर पर करने जा रहा है। जिसमें कई एंबुलेंस रोर्ड व रास्तों को चौड़ा करना शामिल है। बैठक में शहर के कई विकासात्मक कार्यो पारित किए गए हैं। ओल्ड ट्रिब्यूनल कोर्ट से फलावरडेल वाया धोबीघाट चैनल रेलिग्ज लगाने के लिए अनुमाप पत्र राशि 22.43,000 की स्वीकृति मिली है। वहीं अस्थायी शैड़ नजदीक सिसल पार्किंग चौड़ी करने के लिए 16.50,000 की स्वीकृति,सार्वजनिक शौचालय में लगी बिजली के बिलों के भूगतान राशि 3.75 लाख की स्वीकृ ति,गंगा राम हाउस से दलोग वार्ड नंबर 11 नाबा में  आरसीसी नाले का निर्माण करने के लिए 13.19,800 की राशि स्वीकृ ति मिली है। इसके साथ ही मेन रोड कुफटाधार तक स्टील रेलिग्ज लगवाने के 13.33,400 की राशि मिली है।

सोशल जस्टिज की बैठक में यह आया फैसला

आशायाना टू के तहत ढली में एक गरीब परिवार को घर मिलना था। जो कि कृष्णानगर में रह रहें है इस परिवार में रह रहें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अब इस मृत व्यक्ति की पत्ति को ढली के बसाया जाएगा। जिससे इस जरूरत मंदो परिवार की सहायता होगी। उसके पति के नाम जो मकान था उसे अब उनकी पत्नी के नाम पर किया जाएगा। नगर निगम की सोशल जस्टिज की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा ढली सब्जीमंडी में बनाए जाने वाने लेबर होस्टल को लेकर भी एक दो दिन के अंदर निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए एपीएमसी  के चेयरमैन से बात करेगें कि इस कार्य का लेंड स्टेट्स क्या है। साथ ही इस कार्य के लिए भी एपीएमसी से कुछ जमीन भी ली जा सकती है। इस निरक्षण के बाद जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App