भुंतर में भाजपा ने मनाया जश्न

By: Jan 11th, 2021 12:22 am

भाजपा के खाते में आईं पांच सीटें, दो आजाद

स्टाफ रिपोर्टर — भुंतर जिला कुल्लू के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त हासिल कर नगर पंचायत को भगवामयी कर दिया है। यहां पर हुए चुनावों के परिणाम देर शाम को घोषित किए गए। नगर पंचायत के वार्ड नंबर- एक में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कर्ण सिंह ठाकुर ने 188 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल पड़े 471 वोटों में 328 वोट हासिल हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी लता शर्मा को 140 वोट मिले। वार्ड नंबर-दो में मीना ठाकुर और संतोष बौद्ध के बीच टक्कर थी। यहां पर मीना ठाकुर ने 476 में से 271 वोटों के साथ 67 वोटों से जीत हासिल की। संतोष बौद्ध को 204 वोट मिले। भुंतर नगर पंचायत के सबसे बड़े वार्ड-तीन में दिनेश शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 57 वोटों से हराया। दिनेश शर्मा को कुल पड़े 627 में से 341 वोट मिले तो दिनेश कुमार को 284 वोट मिले। वार्ड नंबर-चार में अजय किशोर ने जीत हासिल करते हुए सुनील कुमार को 202 वोटों से हराया। यहां कुल 361 की वोटिंग हुई। अजय किशोर को 281, जबकि सुनील कुमार को महज 79 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-पांच मिडिल भुंतर में तीन प्रत्याशी मैदान में थे और यहां पर पवन कुमार ने जीत दर्ज की। निवर्तमान नगर पंचायत भुंतर में उपप्रधान नीना राणा यहां से प्रत्याशी थी, लेकिन वह अंतिम स्थान पर रही। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित सूद को हराया।

पवन कुमार को 220 वोटों में से 104, रोहित सूद को 88 और नीना राणा को केवल 28 वोट मिले। भुंतर के वार्ड-छह में उर्मिला ने 66 वोट लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी उर्मिला को नौ वोटों से हराया। राजरानी को 57 वोट प्राप्त हुए। शहर के वार्ड नंबर-सात में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां पर रबिंद्रा डोगरा ने विजयी हासिल की। उन्होंने प्रत्याशी रमा देवी को 210 वोटों से हराया। यहां कुल पड़े 426 वोटों में से रबिंद्रा डोगरा को 300, रमा देवी को 90 तथा तीसरी प्रत्याशी सुमन शर्मा को 31 वोट मिले। नगर पंचायत में सात में से पांच प्रत्याशी भाजपा के जीते हैं तो दो प्रत्याशी आजाद जीते हैं। कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका। 13 वोटरों ने नोटा बटन दबाया। भुंतर में दिन भर मतदान होने के बाद देर शाम को मतगणना आरंभ हुई। यहां प्रधान पद यहां पर महिलाओं के लिए आरक्षित है। भुंतर के सहायक रिटर्निंग अधिकारी दीक्षांत ठाकुर के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से भुंतर में सम्पन करवाए गए हैं और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App