हरोली में भाजपा ने लहराया परचम

By: Jan 26th, 2021 12:22 am

ऊना में प्रो. राम कुमार बोले, नए प्रतिनिधि देंगे विकास को रफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने रिकार्ड तोड़ मत लेकर विजय का परचम लहराया है। यह बात हिमाचल प्रदेश उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने ऊना मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर पंचायतों में भाजपा की विचारधारा वाले पंचायत प्रधान व उपप्रधान चुनकर आए हैं। जो कि ग्रामीण स्तर पर विकास को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति सदस्य के चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों ने 24 में से 20 प्लस जीतकर रिकार्ड बनाया है। क्षेत्र में चार जिला परिषद की सीटें है।

जिनमें से तीन सीटों पर भाजपा ने अपना विजय परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ उठा रही है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि इन चुनावों में ग्रामीण स्तर पर ली गई फीडबैक से स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में भाजपा की सरकार बन पाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में जनता ने भाजपा के हक में 75 प्रतिशत मत दिए हंै। जनता ने विपक्ष को धरातल दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित लोगों द्वारा कई स्थानों पर धांधली के आरोपों को लेकर कहा कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में जिला परिषद की मात्र 17 वोटों में ही हेराफेरी कर दी गई थी। जिनमें न्याय के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं हुई है। अगर किसी को किसी प्रकार की कोई शंका है तो वह मामले को उचित स्तर पर उठा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App