बंजार में भाजपा ने चार सीटों पर मारी बाजी

By: Jan 11th, 2021 12:20 am

कांग्रेस ने दो, आजाद उम्मीदवार ने झटका वार्ड सदस्य का एक पद

स्टाफ रिपोर्टर — बंजार बंजार में नगर निकाय चुनावों के लिए रविवार को मतदाताओं में खूब जोश देखने को मिला। नगर पंचायत बंजार में 15 उम्मीदवारों का भाग्य कुल 990 मतदाताओं के हाथ में था, पर 731 मतों को नगरवासीयों द्वारा प्रयोग किया गया। बताते चलें कि नगर पंचायत बंजार में इन चुनावों में पुरुषों की संख्या 531 व महिलाओं की संख्या 459 थी, पर 731 मतों का प्रयोग होने के पश्चात अब पुरुषों 370 व 361 महिलाओं द्वारा अपने का मतों का प्रयोग किया, वहीं रविवार शाम छह बजे के कारीब हुए मतदान का परिणाम एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा द्वारा वार्ड अनुसार घषित किया गया। वार्ड नंबर-एक में कुल पोलिंग 132 हुई। यहां पर राज कुमार 56 मत पड़े व आजाद प्रत्याशी कपिल शर्मा 76 मत पडे़ और विजय घोषित किया गया।

वार्ड-दो में कुल पोलिंग 124 हुई। यहां पर सरोज कुमारी को 54 मत तथा भाजपा से आशा कुमारी 70 मत पड़े और विजय घोषित हुइर्ं।  वार्ड-तीन में कुल पोलिंग 96 हुई,  जिसमें प्रेम लता को 38 तथा भाजपा से महिंद्र शर्मा को 58 मत पड़े और जीत हासिल की। वार्ड-चार में कुल पोलिंग 121 हुई। भाजपा से रीमा शर्मा को 59 मत पड़े और कांग्रेस से उर्मिला नेगी 62 मतों से विजय घोषित किया गया। वार्ड-पांच में कुल पोलिंग 105 हुई, जिसमें लता चौहान को 27 मत पड़े, जबकि कमला ठाकुर ने 35 मत लेकर विजय हासिल की। भाजपा से प्रकाश शर्मा 43 मत पड़े। वार्ड-छह में भाजपा से रितु देवी को 21 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस से बबिता कुमारी उर्फ  दविता को 24 वोटों से विजय घोषित किया गया। वार्ड -सात में कुल वोटिंग 108 हुई, जिसमें ठाकुर चंद महंत 49 मत पड़े, जबकि भाजपा से कुलदीप सोनी को 58 मत पड़े और जीत हासिल की। वहीं, एक मत नोटा में ंगया।  इस बार भाजपा के पांच प्रत्याशी, एक आजाद व कांग्रेस दो प्रत्याशियों ने बाजी मारी। अब अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा। यह देखना बाकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App