मुख्यमंत्री ने राम मंदिर को दिए 2.11 लाख

By: Jan 20th, 2021 12:03 am

सीएम ने मंदिर निर्माण अभियान समिति की समर्पण निधि मुहिम के तहत दी मदद

स्टॉफ रिपोर्टर – शिमला

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत अभियान समिति सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके आवास में मिले। उन्हें श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर तथा प्रदेश में चल रहे निधि समर्पण अभियान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री  ने अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के लिए 2 लाख 11 हजार 111 रुपए का समर्पण मंदिर निर्माण को दिया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ने अपनी तरफ  से 51 हजार रुपए तथा उनकी बेटी डा. प्रिया ने अपनी इंटर्नशिप राशि से बचाकर 11 हजार रुपए की राशि जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की। अभियान समिति के सदस्यों ने भगवान राम के प्रस्तावित मंदिर का चित्र भेंट किया।

इससे पूर्व मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के सदस्य मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा से उनके निवास स्थान में मिलकर अभियान के जानकारी दी। शिशु भाई धर्मा ने अपने पिता के नाम से एक लाख 111 रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की तथा उनकी धर्मपत्नी लता धर्मा ने 21 हजार रुपए दिए। श्रीराम के जन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर का चित्र शिशु भाई धर्मा को भेंट किया। प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश नीरज दौनेरिया ने कहा कि 15 जनवरी से शुरू यह अभियान माघ-पूर्णिमा (27 फरवरी) तक चलाने वाले इस सघन अभियान में कार्यकर्ता देश के चार लाख से अधिक गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क कर व उन्हे श्रीराम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार में लग गए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता टोलियों में प्रदेश के 13 लाख परिवारों में 65 लाख लोगों से संपर्क शुरू हो गया है, जिसमें हर जाति, मत, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ, श्रीराम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। इस निधि समर्पण अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक राजकुमार वर्मा, विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री नीरज दौनेरिया, अभियान के प्रांत प्रचार प्रमुख महिधर प्रशाद, प्रांत संपर्क प्रमुख बलराम, शैलेंद्र वर्मा व वीरेंद्र सिपहिया आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App