मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला, गवर्नर पंजाब एसएएस नगर में फहराएंगे झंडा

By: Jan 14th, 2021 12:06 am

निजी संवाददाता — चंडीगढ़

गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने संबंधी जारी प्रोग्राम के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस एसएएस नगर (मोहाली) में मनाया जाएगा। जहां पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में झंडा लहराएंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शड्यूल के मुताबिक पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह एसबीएस नगरए डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फिरोजपुर में तिरंगा लहराएंगे।

 इसी तरह कैबिनेट मंत्रियों में स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा रोपड़ में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मुक्तसर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत बठिंडा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा तरन तारन में, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी होशियारपुर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी जालंधर, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री रजिया सुल्ताना मोगा, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी कपूरथलाए खेल और युवा मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी अमृतसर, सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा संगरूर, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ गुरदासपुर में, जल स्रोत मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया लुधियाना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू बरनाला, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला मानसा, उद्योग और वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा पठानकोट और खाद्य और सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री भारत भूषण आशु फतेहगढ़ साहिब में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App