निकाय चुनाव में जीत के लिए सीएम जयराम ठाकुर को बधाई

By: Jan 13th, 2021 12:02 am

निजी संवाददाता — चंडीगढ़

हिमाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत केवल भाजपा की जीत नहीं बल्कि जनता की जीत है। जनता ने जिस प्रकार से  हिमाचल में जयराम ठाकुर की मौजूदा सरकार पर विश्वास जताया है। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यों को देखते हुए उनमें विश्वास जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नापाक इरादे से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया, जबकि जनता ने भाजपा के पक्ष में सुना कर उनके नापाक इरादों पानी फेर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 414 स्थानीय निकायों में से भारतीय जनता पार्टी के 221 प्रत्याशियों की जीत से हिमाचल प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के विश्वास  पर कसौटी पर खरा उतरेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App