जीत देख बौखलाई कांग्रेस

By: Jan 19th, 2021 12:40 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंबा

सदर विधायक पवन नैयर ने कहघ कि कांग्रेस के नेता नगर निकाय चुनाव में मुंह की खाने के बाद अब निराधार ब्यानबाजी कर रहे हैं। नगर परिषद चंबा में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है, जिसको देख कांग्रेस अब बौखला गई है। पंचायतों में अभी चुनाव प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कांग्रेस बौखलाहट में भाजपा का हराने की बात कर रही है, जबकि असलियत का पता 24 जनवरी के बाद लगेगा। अभी तक जिन पंचायतो में पंचायती राज के चुनाव हुए हैं। उनके नतीजे भाजपा के पक्ष में ही रहें। कुछ पंचायतों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भी जीते हैं, लेकिन कांग्रेस उनके बलबूते भाजपा से मुकाबल नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि अब लोग कांग्रेस की नीति व नीयत दोनों को पहचान चुके हैं। चंबा विस क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकाल में जिन कार्यों को कभी पूरा नहीं किया जा सका उन्हें भाजपा कार्यकाल के तीन वर्षों में उन सभी कार्यों को तेज गति से किया जा रहा है। चंबा में पार्किंग की समस्या खत्म होने वाली है। हल्के की सभी पंचायतों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंबा में हुए विकास कार्यों को देख कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। नगर निकाय व पंचायती राज और 2022 में होने वाले विस चुनाव में भाजपा रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी होगी। बहरहाल, सदर विधायक ने कांग्रेसी नेताओं को सलाह दी है कि अनाप-शनाप ब्यानबाजी करने से पहले जमीनी हकीकत को जांचे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App