फाउंडरी को बना डाला स्टोर

By: Jan 26th, 2021 12:10 am

ऐतिहासिक नाहन फाउंडरी हो रही है अनेदखी का लगातार शिकार

सिटी रिपोर्टर-नाहन

नाहन शहर में ऐतिहासिक इमारत नाहन फाउंडरी को दुकानदारों द्वारा यहां पर अपने सामान को यूज करने में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका नाहन का बुद्धिजीवी वर्ग कड़ा विरोध कर रहा है। ऐतिहासिक नाहन फाउंडरी पूर्व में भी अनदेखी का शिकार हुई है। वहीं, यहां की संपत्ति अथवा लोह सामग्री को लोगों ने धीरे-धीरे बेचना भी शुरू किया, जिसके बाद यहां पर बाकायदा लोक निर्माण विभाग ने चौकसी बरती, मगर फाउंडरी के बाहरी हिस्सों पर लगातार निर्माण सामग्री के दर्जनों बैग रखकर इस स्थल को स्टोर की तरह ही इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि सरकारी और ऐतिहासिक संपत्ति की खूबसूरती को जहां चिढ़ा रहे हैं, वहीं सरकारी संपत्ति का भी नुकसान हो रहा है।

नाहन के प्रेमपाल महिंद्रु, सोहन सिंह, सुरजन सिंह, राकेश कुमार इत्यादि ने बताया कि ऐतिहासिक नाहन फाउंडरी की दीवारों पर दर्जनों रेत-बजरी के बैग रखकर इस स्थल को स्टोर बना दिया गया है, जो कि सरकारी और ऐतिहासिक संपत्ति का सीधेतौर पर नुकसान है। गौर हो कि नाहन शहर के लोगों को रियासतकालीन दौर से रोजगार का मुख्य साधन रही नाहन फाउंडरी अपने लोह उत्पादों के लिए उत्तरी भारत में विख्यात रही है। वहीं 28 बीघा की वर्तमान क्षेत्रफल में फैली इस धरोहर का नियंत्रण लोक निर्माण विभाग मंडल नाहन के तहत आता है। नाहन फाउंडरी की प्रमुख लोकेशन स्थल को देखते हुए यहां पर डिग्री कालेज, क्राफ्ट विलेज स्थापित करने के लिए भी प्रयास होते रहे हैं, मगर लगातार यह धरोहर वर्ष दर वर्ष अनदेखी का शिकार होकर खंडहर में तबदील हो रही है जिसका स्थानीय लोग अब फायदा उठाने लगे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App