पति और सास टीचर, ससुर हैं किसान, मिलिए बल्ह की सबसे युवा प्रधान से

By: Jan 24th, 2021 4:46 pm

राजू धलारिया, नेरचौक
मंडी जिला के बल्ह विकास खंड मे इस बार के चुनावों मे २३ वर्षीय दुर्गा देवी बल्ह विकास खंड मे कम उम्र की प्रधान बनी है। दुर्गा देवी बल्ह विकास खंड की बैरी पंचायत से प्रधान निर्वाचित हुई हैं। दुर्गा देवी का कहना है कि वह अपनी पंचायत मे विकास के कार्यों मे कोई कमी नही रहने देगी और पुराने कार्यों को पूरा करना उसकी प्राथमिकता रहेगी। दुर्गा देवी की बैरी पंचायत इस बार महिला ओबीसी के लिए आरक्षित थी। दुर्गा देवी के मुताबिक बच्चपन से ही उसकी समाजसेवा की ईच्छा रही है।

दुर्गा देवी का कहना है कि इस बार के चुनावों की बारी आई तो उसका भी मन चुनाव लडऩे का था और पंचायत के लोगों ने भी उसे चुनाव लडऩे के लिए प्रोत्साहित भी किया और उसे जीत भी दिलवाई। दुर्गा देवी ग्रेजुएट हैं। दुर्गा देवी के पति भी और सास भी टीचर है तथा ससुर किसान हैं। दुर्गा देवी का कहना है कि समाज सेवा करना ही उसकी जिदंगी का लक्ष्य है। दुर्गा देवी ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं का भी आभार भी जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App