खालसा एड नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित

By: Jan 19th, 2021 12:04 am

एजेंसियां — लंदन

कनाडा के दो सांसदों ने ब्रिटेन की सिखों की संस्था खालसा एड को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। सांसद टिम उप्पल और परबमीत सिंह ने कहा कि खालसा एड दुनियाभर में आपदा से प्रभावित इलाकों और गृहयुद्ध से जूझ रहे देशों में मानवीय सहायता मुहैया कराती है। खालसा एड पर भारत में खालिस्तानी आतंकवादियों से संबंध रखने का आरोप है और एनआईए उसकी जांच कर रही है।

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान इस संस्था ने ही किसानों को काफी मदद दी है। खालसा एड की स्थापना वर्ष 1999 में भारतीय मूल के रविंदर सिंह ने कोसोवो के शरणार्थियों की स्थिति को देखकर की थी। खालसा एड का दावा है कि उसने इनसान और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उसने लोगों की सहायता की है। सांसद उप्पल ने सोमवार को ट्विटर पर घोषणा की कि खालसा एड को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस साल डोनाल्ड ट्रंप भी दावेदार हैं।  खालसा एड ब्रिटेन के अलावा, भारत, कनाडा और आस्ट्रेलिया में सक्रिय है। खालसा एड ने कहा कि वह नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए जाने से बहुत विनम्र महसूस कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App