एक बार फिर चुनावी मैदान में कुलदीप ठाकुर

By: Jan 15th, 2021 12:45 am

पहले भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीते हैं चुनाव, घर-घर जाकर मांगे वोट

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर

नम्होल वार्ड से जिला परिषद सदस्य के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे कुलदीप ठाकुर का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर हैं। ग्राम पंचायत नम्होल से संबंधित कुलदीप ठाकुर वर्ष 2010 में भी पंचायती राज चुनावों में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें इन्होंने अन्य प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए बेहतर जीत दर्ज की थी। आम जनता का पूरा आशीर्वाद इन्हें मिला था। वहीं, एक बार फिर कुलदीप ठाकुर नम्होल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें आम जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। जानकारी के अनुसार कुलदीप ठाकुर द्वारा जिला परिषद वार्ड के अंतर्गत हर पंचायत के मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है।

उनके समर्थक भी जगह-जगह जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कुलदीप ठाकुर की मानें तो उन्होंने हर समय ही आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता प्रदान की है। लोगों को बिजली, पानी, सड़क सुविधा सहित अन्य सुविधाएं भी अपने कार्यकाल में मुहैया करवाई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का आशीर्वाद उन्हें पहले भी मिला है। इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि आम जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। बता दें कि कुलदीप ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पद भी रह चुके हैं। कुलदीप ठाकुर युवाओं को घर द्वार रोजगार मुहैया करवाने के पक्ष में हैं। इसके अलावा अपने जिला परिषद कार्यकाल में भी बेहतर विकास कार्य करवाए हैं। आम लोगों में बेहतर पहचान होने के चलते इन्हें नम्होल वार्ड की जनता का आशीर्वाद मिला है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी इन्हें आम जनता का आशीर्वाद मिलेगा। बहरहाल, कुलदीप ठाकुर अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App