मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज फॉर वूमन में मकर संकांति पर्व पर हवन समारोह का आयोजन

By: Jan 16th, 2021 12:05 am

निजी संवाददाता — चंडीगढ़

चंडीगढ़ मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज फॉर वूमन ने मकर संकांति पर्व पर हवन समारोह का आयोजन किया। कालेज की आर्य समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित हवन समारोह का उद्देश्य इस शुभ उत्सव को हर्षोल्लास के मनाने के साथ-साथ अपने हितधारकों के बीच भारतीय वैदिक संस्कृत को बढ़ावा देना था। इस समारोह में डीएवी कालेज मेनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के उपप्रधान एचआर गांधार तथा डीएवी कालेज मेनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली की सीनियर गवर्निंग बॉडी मेंबर, सुदेश गंधार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। अपने संबोधन में एचआर गांधार ने हर जगह शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और कहा कि वर्तमान महामारी की इस अशांत स्थिति ने आध्यात्मिकता और आध्यात्मिक भागफल के महत्व को सुदृढ़ किया है।

 श्रीमती गांधार ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि मकर संक्रांति जो कि मौसम परिवर्तन को भी चिन्हित करता है मानव जाति के लिए भी एक नई शुरुआत लेकर आएगा। दुनिया में शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ किये गए हवन समारोह में कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का अवलोकन करते हुए कॉलेज के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया तथा छात्राओं ने इस समारोह को ऑनलाइन देखा। जिन कर्मचारियों का जन्मदिन जनवरी महीने में आता है उन्हें विशिष्ट अतिथियों ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ निशा भार्गव ने कर्मचारियों एवं छात्राओं को बधाई देते हुए मकर संक्त्रांति त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह त्योहार एक परिवर्तन का प्रतीक। अपने प्रेरणादायक संबोधन में डा. भार्गव ने कर्मचारियों और छात्राओं को नए जोश के साथ आगे बढ़ने और प्रतिकूलताओं से न घबराने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App