वार्ड गलू से ओम प्रकाश ने मारी बाजी

By: Jan 23rd, 2021 12:10 am

कार्यालय संवाददाता-जोगिंद्रनगर

उपमंडल के अंर्तगत विकास खंड समिति के 20 सदस्य पदों हेतु चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। समिति के वार्ड गलू से ओम प्रकाश विजयी घोषित किए गए हैं। कुल वैध 1043 मतों में से ओम प्रकाश को 397, यादव को 306, देवेंद्र कुमार को 215, योग राज को 91 व हरिंद्र कुमार के 34 मत प्राप्त हुए। वार्ड ऊटपुर से स्वदेश राज विजयी रहे। यहां कुल 1566 वैध मतों में से स्वदेश राज को 583, संदीप कुमार को 433, राम चंद्र को 197, मीना देवी को 182 व संजीव को 171 मत पडे़। वार्ड खद्दर में विजय सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। यहां कुल वैद्य 1368 मतों में से विजय सिंह ने 639, राकेश कुमार ने 263, रवि कुमार ने 243 व विनोद कुमार ने 223 मत प्राप्त किए। वार्ड भड़ोल से रमा देवी निर्वाचित घोषित की गई।

यहां कुल पड़े 1988 वैद्य मतों मे से रमा देवी ने 920 मत, चंचला देवी ने 713 व बिमला देवी ने 355 मत प्राप्त किए। वार्ड मतेहड़ से तेज सिंह निर्वाचित हुए। यहां कुल 1967 वैद्य मतों में से तेज सिंह को 775 मत, कैलाश को 497, शेर सिंह राणा को 422, गीता देवी को 161 व केहर सिंह को 112 मत प्राप्त हुए। पंचायत समिति के ढे़लू वार्ड से जोगिंद्र पाल निर्वाचित हुए। यहां कुल पड़े 2340 मतों में से जोगिंद्रपाल को 694, मोनू को 448, नागणू राम को 402, प्रवीण क ुमार को 411 व सुनील कुमार को 385 मत प्राप्त हुए। वार्ड कथौण से संजीव कुमार विजेता रहे। यंहा कुल 2226 वैद्य मतों में से संजीव कुमार स्पुत्र पान सिंह को 878 मत, संजीव कुमार स्पुत्र चूनी लाल को 677 मत, तारा वती को 454 व रणजीत सिंह को 217 मत मिले। समिति के टिकरू वार्ड से कुसुम लता विजयी रही। यहां कुल 2814 वैद्य मतों में से कुसुम लता को 1577 मत, वंदना कुमारी को 776 मत व हेम लता को 461 मत प्राप्त हुए। समिति के बदेहड़ वार्ड से चंपा देवी विजयी रही। यहां कुल 2510 वैध मतों में से चंपा देवी को 820, नीलम को 765, सकीना देवी को 526 व अमरा वती को 399 मत प्राप्त हुए। दलेड़ वार्ड से सजीव कुमार विजयी हुए। यहां कुल 1787 वैध मतों में से संजीव कुमार को 709, भीम सिंह को 329, अंजू देवी को 318, राजेंद्र कुमार को 283 व अजीत सिंह को 148 मत प्राप्त हुए। पिहड़ बेहड़लू वार्ड से मधु देवी निर्वाचित हुई।

यहां कुल पड़े 2560 वैध मतों में से मधु देवी को 1121 मत, सीमा देवी को 795 मत व सरोज कुमारी को 644 मत प्राप्त हुए। वार्ड द्राहल से वंदना विजयी घोषित की गई। यहां कुल 2769 वैध मतों में से वंदना ने 1189, सीमा देवी ने 875 व सुनीता देवी ने 705 मत प्राप्त किए। समिति के एहजू वार्ड से विनोद कुमार विजयी रहे। यहां कुल 2078 वैध मतों में से विनोद कुमार को 596 मत, राजेश सूद को 448, रविंद्र को 497, सूरत राम को 316, राजेश कुमार को 136 व सत्या देवी को 85 मत पड़े, मटरू वार्ड से बिंटू कुमार विजयी हुए। यहां कुल 2487 वैध मतों में से बिंटू कुमार को 1353, सुरजीत सिंह को 697 व राजेश कुमार को 437 मत प्राप्त हुए। वार्ड तुलाह से राज सिंह निर्वाचित हुए। यहां पड़े कुल 2613 वैध मतों में से राज सिंह को 953, राम सिंह को 738, शेर सिंह को 492 व संतोषी देवी को 430 मत पड़े । वार्ड टिकरी मुशैहरा से इंदिरा देवी निर्वाचित घोषित हुई। यहां पड़े कुल 3358 वैध मतों में से इंदिरा देवी को 1632 मत, अनीता देवी को 1173 मत व स्वर्णा देवी को 553 मत प्राप्त हुए।

वार्ड पस्सल से नीलम कुमारी विजयी रही। यहां पड़े कुल 2837 वैध मतों में से नीलम को 1301 मत, कुसुम  देवी को 1102 मत व सुमना देवी को 434 मत प्राप्त हुए। लांगणा वार्ड से मीना देवी विजयी रही। यहां पड़े कुला 2385 वैध मतों में से मीना देवी को 704, पूनम को 566, वंदना देवी को 617, किरणा देवी को 256 व सुनीता देवी को 242 मत प्राप्त हुए। समिति के वार्ड द्रुब्बल से अंजू देवी विजयी घोषित हुई। यहां पड़े कुल 2752 वैद्य मतों में से अंजू देवी को 1053 मत, हल्या देवी को 613 मत, लता देवी को 466, बिमला देवी को 261, सुनीता देवी को 201 व भवानी देवी को 158 मत प्राप्त हुए। समिति के वार्ड चौंतड़ा से नीलम कुमारी सदस्य चुनी गई। यहां कुल 2868 वैध मतों में से नीलम कुमारी को 1554 मत पड़े जबकि निर्मला देवी को 261, मधु देवी को 220व व चंद्र कांता को 123 मत पड़े।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App