गणतंत्र दिवस पर दुनिया देखेगी राफेल का दम, परेड में 42 विमानों से गूंजेगा आसमान

By: Jan 19th, 2021 12:05 am

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 26 जनवरी को होने वाली परेड में इस बार राफेल का भी प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय वायुसेना परेड के दौरान मेक इन इंडिया थीम के तहत अहम लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन करेगी। यह पहली बार होगा, जब राफेल का प्रदर्शन सार्वजनिक तौर पर किया जाएगा।

परेड के दौरान कुल 42 विमान फ्लाइट पास्ट का हिस्सा होंगे। इनमें राफेल के अलावा सुखोई-30, मिग-29, जगुआर और कई अन्य विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा। चिनूक ट्रांसपोर्ट हेलिकाप्टर, अपाचे कॉम्बैट हेलिकाप्टर सी130 जे ट्रांसपोर्ट विमान भी शामिल होंगे। इस दौरान तेजस, एस्ट्रा मिसाइल और रोहिणी सर्विलांस राडार का भी प्रदर्शन किया जाएग। चिनूक हेलिकाप्टर अमरीका में बना है और साल 2019 में इसे वायुसेना में शामिल किया गया था। भारत के पास 4 चिनूक हेलिकाप्टर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App