शालिनी राणा नेरचौक नगर परिषद की नई अध्यक्ष, परमदेव उपाध्यक्ष, ऐसे हुआ पदों का फैसला

By: Jan 20th, 2021 6:10 pm

नेरचौक — भाजपा समर्थित शालिनी राणा नेरचौक नगर परिषद की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। परमदेव उपाध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने पर बल्ह भाजपा में खुशी का माहौल है। मतदान में टाई होने पर दोनों पदों पर फैसला ड्रा से हुआ है। आज नेरचौक नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नगर परिषद नेरचौक कार्यलय मे सभी नए निर्वाचित आठ पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी।

अध्यक्ष पद के लिए शालिनी राणा और डा. नर्बदा अभिलाषी के बीच मे मुकाबला हुआ और दोनों को चार चार मत मिले। मुकाबला टाई रहने पर ड्रा से फैसला हुआ, जिसमें शालिनी राणा अध्यक्ष चुनी गई। उपाध्यक्ष पर पर परमदेव और अभिषेक के बीच मतदान में मुकाबला टाई होने पर ड्रा निकाला गया, जिसमें परमदेव उपाध्यक्ष चुने गए।

अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद शालिनी राणा ने कहा कि वह पानी से लेकर सिवरेज और नगर परिषद क्षेत्र के सौैदंर्यकरण के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पाषर्द से लेकर अध्यक्ष के चुनाव तक उनसे जो भी मतदाताओं ने उम्मीदें रखी हैं उन पर खरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगी। वहीं, भाजपा नेता तथा बल्ह के विधायक ईद्रं सिंह गांधी ने कहा कि यह जीत भाजपा, प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत है। इस मौके पर भाजपा बल्ह मंडल के अध्यक्ष हेमपाल राणा और मिल्क फेड के अध्यक्ष निहाल चंद भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App