दो वोट से विजेता बनीं सोनिया शर्मा

स्टाफ रिपोर्टर—घुमारवीं
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांटे की टक्कर के मुकाबले हुए। कोई दो मतों तो कोई 15 मतों के मामूली अतंराल से विजयी बना। घुमारवीं विकास खंड में सबसे रोचक मुकाबला पपलाह वार्ड से देखने को मिला। जहां सोनिया शर्मा दो मतों से विजेता बनी। दोनों प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर हुई। इनके मतों की रिकाउंटिंग चार बार हुई। घुमारवीं डिग्री कालेज में सुबह तक चली मतों की गणना में वार्ड नंबर एक कोट से राजकुमार, वार्ड नंबर दो हटवाड़ से सुरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर तीन बम्म से पूनम लता, वार्ड नंबर चार मैहरी काथला से सतीश ठाकुर, वार्ड नंबर पांच लद्दा से कमलेश कुमारी, वार्ड नंबर छह कुठेड़ा से राजेश कुमार गुलेरी, वार्ड नंबर सात भलस्वाय से सत्या देवी, वार्ड नंबर आठ तल्याणा से अति देवी, वार्ड नंबर नौ कुहमुझवाड़ से कमला देवी, वार्ड नंबर दस ननावां से रमेश कुमार, वार्ड नंबर 11 हरलोग से संतोष कुमार, वार्ड नंबर 12 मल्यावर से मधुपाल, वार्ड नंबर 13 फटोह से इंद्री देवी, वार्ड नंबर 14 बकरोआ से सुधा देवी, वार्ड नंबर 15 औहर से कमला देवी विजेता रही।

इसके अलावा वार्ड नंबर 16 अमरपुर से राकेश कुमार, वार्ड नंबर 17 घुमारवीं से रामपाल, वार्ड नंबर 18 लुहारवीं से निशा, वार्ड नंबर 19 कोठी से रवि कौशल, वार्ड नंबर 20 मोरसिंघी से सुविधा देवी, वार्ड नंबर 21 पट्टा से सतीश ठाकुर, वार्ड नंबर 22 कसारू से रक्षा देवी, वार्ड नंबर 23 छत से सरवन सिंह, वार्ड नंबर 24 कपाहड़ा से विजयलक्ष्मी, वार्ड नंबर 25 पालक से सुरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 26 गाहर से सुनीता कुमारी, वार्ड नंबर 27 पपलाह से सोनिया शर्मा, वार्ड नंबर 28 डंगार से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 29 गतवाड़ से चमन लाल, वार्ड नंबर 30 लेहडी सरेल से रेणुका लखन पाल, वार्ड नंबर 31 भपराल से राहुल, वार्ड नंबर 32 बरोटा से पूनम, वार्ड नंबर 33 घंडालवीं से रमेश कुमार, वार्ड नंबर 34 मरहाणा से शिल्पा रानी चुनाव में विजयी रहे।