वैली-टिकरी में जीत के लिए दिखी कड़ी टक्कर

By: Jan 24th, 2021 12:41 am

स्टॉफ रिपोर्टर-चुवाड़ी
भटियात खंड की 70 पंचायतों में तीसरे चरण की 22 पंचायतों में घोषित परिणाम में कांटे का मुकाबला दो पंचायतों में वैली व टिकरी में देखने को मिला। जिसके चलते रोचक मुकाबलो में पंचायत वैली में प्रधान पद प्रत्याशी पूजा देवी ने 10 वोटों की बढ़त से प्रधान पद की सरदारी हासिल की। पूजा देवी ने 259 मत हासिल किए। वही टिकरी पंचायत प्रधान पद की उम्मीदवार सोनू देवी ने 16 अधिक मतो से विजय परचम लहराया। और 225 वोट लिए। गाहर पंचायत से 369 सर्वाधिक वोटों की बढ़त से जीत हासिल कर उपप्रधान पद के प्रत्याशी नरेंद्र हंसराज ने विजय परचम लहराते हुए 597 मत हासिल किए।

वही, दूसरे स्थान पर पंचायत पुखरी से उपप्रधान पद पर जीते विशाल टंडन ने 334 अधिक वोटों से जीत पर कब्जा जमाते हुए 552 मत हासिल किए। तीसरे स्थान पर खंड की पंचायत तारागढ़ से उपप्रधान पद पर वीजेंद्र सिंह ने 285 वोटों की बढ़त लेकर 704 वोट हासिल किए। वहीं चौथे स्थान पर सिहुता पंचायत से उपप्रधान पद के उम्मीदवार मदन सिंह ने 272 वोटों की लीड लेकर 643 मत हासिल किए। तीसरे चरण के घोषित नतीजों में उपप्रधान पद के प्रत्याशी मलूडा पंचायत से अनूप कुमार ने सर्वाधिक वोटों की बढ़त से जीत दर्ज करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App