शाहपुर नगर पंचायत की कमान संभालेंगी उष्मा देवी

नगर संवाददाता-शाहपुर

शाहपुर में पहली बार बनी नगर पंचायत की सरदारी काफी हैरत अंगेज रही । इसमें अध्यक्ष पद पर विराजमान ऊष्मा देवी ने अपने आप को भाजपा परिवार से संबंधित होने का संदेश लेकर कई चर्चाओं को जन्म  दिया। वहीं, उपप्रधान बने विजय कुमार ने अपने आपको मेजर विजय सिंह मनकोटिया समर्थक बताकर दोनों पार्टियों कांग्रेस तथा भाजपा का समर्थक बताने वालों को अचंभित कर दिया। सात दिनों तक भाजपा व कांग्रेस दोनों दल अपने-अपने पास बहुमत होने का दम भरते रहे परंतु सोमवार को शपथ ग्रहण के समय भाजपा ने अपना समर्थन निशा देवी को दिया, जबकि उपाध्यक्ष के लिए आजाद।

थोड़ी देर बाद आपसी बातचीत के बाद आजाद ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे विजय कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष मनोनीत हुआ। निशा देवी व उष्मा देवी द्वारा अध्यक्ष पद की दावेदारी को वोटिंग हुई, जिसमें उष्मा देवी को पांच तथा निशा देवी को दो मत पड़े। उष्मा देवी के अध्यक्ष बनने से जहां भाजपा विरोधी खेमा बहुत खुश हुआ। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष उष्मा देवी द्वारा अपने आप को भाजपा परिवार से संबंधित बताए जाने पर उक्त खेमें में पुनः हलचल शुरू हो गई है। नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देने प्रदेश कांग्र्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया शाहपुर पहुंचे। उन्हांने इसे पार्टी की जीत बताया।