वीना देवी…तीसरी बार बनी प्रधान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- बिलासपुर

पंचायत चुनाव ग्राम पंचायत लैहड़ी सरेल के प्रधान पद के विजयी उम्मीदवार वीना ठाकुर का मानना है कक प्रगती की उम्मीदें और नारी सशक्ततीकरण की जीत पर पंचायत के वोटों की मुहर लगी है। वीना ठाकुर ने 724 वोट लेकर लैहड़ी सरेल पंचायत में अपने जीवन की जनसेवा यात्रा में तीसरी बार एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

1995-2000 और 2000-2005 तक दो बार लगातार प्रधान रही वीना ठाकुर ने 15 साल बाद एक बार किर पंचायत में अपनी लोकप्रियता और नेतृत्व का उदाहरण दिया है। 2005 में वीना  ठाकुर महिला मंडल अध्यक्ष, 2010 में महिला मंडल जिला अध्यक्ष और 2019 से भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य रहीं हैं। वर्तमान में वीना ठाकुर प्रदेश किसान विकास फेडरेशन कार्यकारिणी की सचिव भी हैं। वीना ठाकुर का मानना है कि  वर्तमान समय की चुनौतियों और भविष्य की उम्मीदों के बीच समन्वय से वह अपनी पंचायत की प्रगती की राह तैयार करेंगी और उन्हे पूरा विश्वास है कि प्रदेश सरकार और प्रशासन का उन्हे पूरा सहयोग रहेगा।