वेंकैया नायडू ने बालिकाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने का आह्वान किया

By: Jan 24th, 2021 11:49 am

दिल्ली- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि लड़कों को आरंभिक उम्र से ही लड़कियों का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए। श्री नायडू ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि अभिभावकों को बालिकाओं का सशक्तिकरण और शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और उनके साथ लैंगिक भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज की मानसिकता बदलना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है तथा इसके जरिए ही बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले लोगों के साथ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाई जानी चाहिए और इस तरह का बर्ताव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App