विक्रमादित्य बोले, तीन साल में विकास को तरस गया मंडी

By: Jan 25th, 2021 12:22 am

कार्यालय संवाददाता-मंडी

शिमला ग्रामीण के विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने शिमला से कुल्लू जाते हुए मंडी में रूक कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान समस्त कार्यकर्त्ताओं   विक्रमादित्य सिंह का मंडी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गुरमुख सिंह ने बताया कि विक्रमादित्य ने इस दौरान पंचायती राज संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों जिन्होंने जीत हासिल की है।

समस्त विजेताओं को बधाई दी। वहीं जिला में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाई। विक्रमादित्य ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में मंडी जिला विकास के लिए तरस गया है। शिवधाम, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फोरलेन जैसी बड़ी बड़ी बातें की गई मगर मौके पर कुछ भी नहीं है। सड़कों की हालत बेहद खस्ता है जो सरकार की कार्यप्रणाली को उजागर कर रहा है। अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। मंडी जिला में केवल सराज में ही काम हो रहा है, बाकी जगह लोग विकास के लिए तरस गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि वह जनहित के मुद्दों को उठाएं और लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हर तरह के हथकंडे अपना रही है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी कई तरह के हथकंडे अपनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेत राम ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा, हरेंद्र सेन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, संजय शर्मा, शशि शर्मा, तरूण ठाकुर, गुरमुख सिंह नामधारी, वाईपी कपूर, नरेश शर्मा, पुष्प राज शर्मा, अनिल शर्मा व युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App