जिप चुनाव में द्रंग भाजपा को जोरदार झटका

By: Jan 24th, 2021 12:26 am

स्टाफ रिपोर्टर-पद्धर
जिला परिषद चुनाव में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में इस बार जहां दो आजाद प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वहीं, कांग्रेस ने नगवाई वार्ड से जीत दर्ज की। डलाह वार्ड और भराड़ू वार्ड से सीपीआईएम और कांग्रेस समर्थित दो उम्मीदवार विजयी हुए। चौहारघाटी के बथेरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी विजयी रही। जिप चुनावों में दं्रग भाजपा को जोरदार झटका लगा है। वार्ड नंबर दो बथेरी में कुल 14321 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 170 मत अविधिमान्य पाए गए, जबकि 154 मत नोटा को पड़े। 13997 मान्य मतों में भाजपा समर्थित शारदा ठाकुर को 7978 और कांग्रेस समर्थित रामदेई को 6019 मत पड़े। शारदा ठाकुर ने 1959 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर तीन नेर घरवासड़ा में 20800 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 219 मत अविधिमान्य पाए गए। 107 मत नोटा में पड़े। कुल 20474 मान्य मतों में आजाद उम्मीदवार विजय कुमार ने 5482 मत लेकर जीत दर्ज की।

भाजपा समर्थित तेज सिंह को 4985 और कांग्रेस समर्थित सुरेश कुमार को 3284 मत पड़े। अन्य उमीदवारों में पलस राम ने 1716, संजय कुमार 1652, विजय 1984, रवि कुमार 405 और प्रकाश चंद को 377 मत मिले। विधायक प्रकाश राणा समर्थित उम्मीदवार विजय भाटिया ने 597 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर चार डलाह में कांग्रेस माकपा समर्थित रवि कुमार ने आजाद उम्मीदवार तेजेंद्र सिंह को 984 मतों के अंतर से हराया। यहां कुल 15693 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 194 मत अविधिमान्य पाए गए, जबकि 237 मत नोटा में पड़े। कुल 15262 मान्य मतों में से रवि चंद को 6410, आजाद उम्मीदवार तेजेंद्र कुमार को 5426 और भाजपा समर्थित अमर सिंह को 3426 मत मिले। वार्ड नंबर पांच भराड़ू में कुल 13212 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 125 मत अविधिमान्य पाए गए। 53 मत नोटा को मिले। माकपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुशाल भारद्वाज ने सर्वाधिक 7379 मत हासिल किए। आजाद उम्मीदवार रमेश चंद सोनी को 1979, भाजपा समर्थित भगीरथ धरवाल को 1390, गुलाब सिंह चौहान को 1304, कमल ठाकुर को 845 और राजीव कुमार को 137 मत पड़े। कुशाल भारद्वाज ने 5400 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App