रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक राष्ट्रीय कुश्ती में पेश करेंगी चुनौती

By: Jan 28th, 2021 4:39 pm

आगरा- रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक 30 और 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा में होने वाली सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगी। इस साल जुलाई अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए अब तक सिर्फ एक महिला पहलवान विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक की बदौलत टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। साक्षी मलिक अभी तक कोटा हासिल नहीं कर पायी हैं। भारतीय पहलवानों को आगामी महीनों में कोटा हासिल करने के दो मौके मिलेंगे। साक्षी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिये अपनी तैयारी का आकलन करना चाहेंगी।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साक्षी मलिक, सरिता मोर, अंशु मलिक, सोनम आदि नामी महिला पहलवान भाग ले रही हैं। लगभग 240 महिला पहलवान देश के विभिन्न प्रदेशों से इस राष्ट्रिय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता निम्नलिखित सीनियर भार वर्गों में आयोजित की जाएगी: 50 किग्रा, 53 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 62 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा, 72 किग्रा और 76 किग्रा

कुश्ती कार्यक्रम इस प्रकार है:

30 जनवरी: 50 किग्रा, 55 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा और 72 किग्रा

31 जनवरी: 53 किग्रा, 59 किग्रा, 65 किग्रा, 68 किग्रा और 76 किग्रा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App