9वीं-11वीं की परीक्षाएं चार मार्च से, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की एनुअल एग्जाम की डेटशीट

By: Feb 13th, 2021 12:08 am

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की एनुअल एग्जाम की डेटशीट

नगर संवाददाता— धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। नौवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन छह मार्च से सुबह पौने दस बजे से एक बजे तक, जबकि 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन चार मार्च से दोपहर बाद 1ः45 से  पांच बजे तक किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। छात्रों को फेस मास्क पहनने, सेनेटाइजर अथवा साबुन से हाथ धोने के बाद ही परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी जाएगी।

9वीं कक्षा की डेटशीट

दिनांक    दिवस     विषय

6 मार्च     शनिवार    संस्कृत, उर्दू, पंजाबी

9 मार्च     मंगलवार  अंग्रेजी

12 मार्च   शुक्रवार    कला-ए, संगीत, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म, टेलीकॉम, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थकेयर

12 मार्च   सोमवार    गणित

17 मार्च   बुधवार     हिंदी

19 मार्च   शुक्रवार    फाइनांशियल लिटरेसी

12 मार्च   सोमवार    विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी

23 मार्च   मंगलवार  कला बी

25 मार्च   गुरुवार     सामाजिक विज्ञान

11वीं कक्षा का शेड्यूल

दिनांक    दिवस     विषय

4 मार्च     गुरुवार     सामाजिक विज्ञान

5 मार्च     शुक्रवार    दर्शन

6 मार्च     शनिवार    इतिहास

8 मार्च     सोमवार    भौतिक विज्ञान

9 मार्च     मंगलवार  लोक प्रशासन

10 मार्च   बुधवार     अंग्रेजी

12 मार्च   शुक्रवार    राजनीतिक विज्ञान

13 मार्च   शनिवार    रसायन विज्ञान, लेखाकर्म

15 मार्च   सोमवार    साइकोलॉजी

16 मार्च   मंगलवार  अर्थशास्त्र

17 मार्च   बुधवार     जियोग्राफी, फाइन आर्ट

19 मार्च   शुक्रवार    गाणित

20 मार्च   शनिवार    हिंदी

22 मार्च   सोमवार    बायोलॉजी

23 मार्च   मंगलवार  संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच

24 मार्च   बुधवार     कम्प्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा

25 मार्च   गुरुवार     संगीत


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App