बंजार भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
राज्यपाल से अभद्र व्यवहार के विरोध में निकाली रैली, नारेबाजी भी की
स्टाफ रिपोर्टरए — बंजार
भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपमंडल बंजार के बंजार में कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया और पूरे बाजार में विरोध रैली निकाल कर नारेबाजी की । इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर बंजार विस के विधायक सुरेंद्र शौरी भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत की अगवाई में विधानसभा प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा संवैधानिक पद पर विराजमान राज्यपाल का घेराव करके वह उनके साथ जो धक्का-मुक्की हुई वह मर्यादाओं के विपरीत था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की गुंडागर्दी के विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, नगर पंचायत बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष लता देवी, भक्तराज, प्रवीण, महामंत्री टीकम, कार्तिक, जय सिंह, श्रवण शर्मा, शेर सिंह, कुसुमलता, दुर्गा देवी, नगर पंचायत बंजार के उपाध्यक्ष प्रकाश विशिष्ट, पार्षद कुलदीप, सोनी, महेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ध्यान सिंह ठाकुर, अनारकली आदि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
आनी में कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
आनी। शुक्रवार को शुरू हुए प्रदेश विधानसभा सत्र के शुभारंभ पर कांग्रेस विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल व उनके संरक्षक के साथ किए गए अभद्र व्यवहार व हाथापाई की घटना को लेकर आनी भाजपा ने भी आक्रामकता के साथ घोर निंदा की है। भाजपा मंडल आनी ने सैकड़ोंं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के इस कृत्य के विरोध में शनिवार को विधायक किशोरीलाल सागर व मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आनी में कांग्रेस के खिलाफ रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया और पुराने बस अड्डे पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री का पुतला भी फूंका। इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह के साथ विधायक किशोरीलाल सागर, विधायक सुरेंद्र शौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू ठाकुर, शशि मल्होत्रा, जिला महामंत्री जोगिंदर शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदु ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दूनी चंद, पिंकू ठाकुर सहित अन्य अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।