मिस हिमाचल 2020 आरूषि ठाकुर का शिमला में भव्य स्वागत, ध्रुव होटल में अराईवल पार्टी

केक काट कर मनाई जीत की खुशी
कार्यालय संवाददाता, शिमला
मिस हिमाचल 2020 आरूषि ठाकुर का शिमला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है। शिमला के ध्रुव होटल में आरूषि के स्वागत के लिए अराईवल पार्टी का आयोजन किया गया। जहां आरूषि के परिजन व रिश्तेंदार शामिल रहे। जिन्होंने आरूषि की जीत की खुशी को मिल कर साझा किया।
शिमला के धु्रव होटल में पहुंचने पर आरूषि का बैंड बाजे के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। नाते रिश्तेदारों के साथ साथ इस पार्टी में एमएलए बलवीर वर्मा भी मौजूद रहे।
आरूषि की जीत को लेकर शिमला के धु्रव होटल में कैक काटा गया। वहीं डिनर का आयोजन भी किया गया था। वहीं कई घटों पर म्यूजिक की धुनों पर नृत्य कर जीत की खुशियां मनाई गई।
आरूषि का कहना है कि यह पल उनके लिए यादगार रहेंगे। इस दौरान उन्हें यह महसूस हो रहा था कि वह क्वीन है। उन्होंने दिव्य हिमाचल समाचार पत्र का भी आभार जताया है।
उनका कहना कि दिव्य हिमाचल समाचार पत्र द्वारा प्रदान किये गए मचं से आज वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए उडान भर पा रही है।