थानों में चाहिए स्टाफ

By: Feb 12th, 2021 12:31 am

ऐसे कैसे पकड़े जाएंगे क्रिमिनल, शिमला जिले के थाने जूझ रहे स्टाफ की कमी से

कार्यालय संवाददाता-शिमला
जिला शिमला के थानों में पुलिस कर्मचारियों के 98 पद खाली चल रहे है। थानों में पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ गृह रक्षकों के 26 पद भी खाली चल रहे हंै। थानों में पद रिक्त होने के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा पद रामपुर में खाली पड़े हुए हंै। रामपुर में पुलिस कर्मचारियोंं के 37 पद रिक्त चल रहे हैं, जबकि यहा पर गृह रक्षक का एक पद खाली चल रहा है। चिडगांव में कोई भी पद खाली नहीं है, रोहडू में गृह रक्षकों के 16 पद रिक्त हंै। जुब्बल में कोई भी पद रिक्त नही ंहै। कोटखाई में गृह रक्षक का एक पद खाली है। ठियोग व देहा में कोई भी पद रिक्त नहीं है। नेरवा व चौपाल मे एक-एक पुलिस कर्मचारी का पद रिक्त चल रहा है। कुमारसैन में पुलिस कर्मचारियों के 17 पद रिक्त चल रहे हैं। कुमारसैन में गृह रक्षकों के भी आठ पद रिक्त हैं। झांकडी में पुलिस कर्मचारियों के 15 पद खाली है। ननखरी में चार, सुन्नी में नौ, शिमला के छोटा शिमला थाने में दो, बालूगंज थानें में चार कैंथू में पांच और टै्रफिक में तीन कर्मचारियों के पद खाली चल रहे हैं। वहीं थानों में पद खाली होने के चलते रोजाना का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।

जल्द होगा ई-नगर निगम का ट्रायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तर्ज पर अब नगर निगम शिमला भी जल्द पेपरलेस होने जा रहा है। इसके लिए इन दिनों नगर निगम प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ऐसे में निगम को पेपरलेस बनाने के लिए जल्द ही ई-नगर निगम की कार्यप्रणाली शुरू कर दी जाएगी। निगम के अनुसार इस माह के अंत तक ई-नगर निगम का ट्रायल भी हो सकता है और अगर ट्रायल सफल रहा, तो मार्च माह के बाद से ही इसे लागू कर दिया जाएगा। नगर निगम को पेपरलेस बनाने का काम एनआईसी के तहत आने वाली निक्सी की टीम द्वारा किया जा रहा है। इस टीम ने पहल तो विधानसभा में ई-विधान पर काफी दिन अध्ययन किया और अब यह टीम नगर निगम कार्यालय में निगम की कार्यप्रणाली को समझ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App