नौवीं और 11वीं की फाइनल डेटशीट जारी; एचपी बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें यह खबर

By: Feb 26th, 2021 12:08 am

सिटी रिपोर्टर — शिमला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने नौवीं व 11वीं कक्षा की डेटशीट फाइनल कर दी है। गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक नौवीं की वार्षिक परीक्षा छह मार्च से शुरू होंगी और 25 मार्च तक चलेगी, जबकि 11वीं की वार्षिक परीक्षा चार मार्च से होगी, जो कि 27 मार्च तक चलेगी। परीक्षा सुबह और शाम दो सत्र में होगी। नौवीं की परीक्षा सुबह 9ः45 मिनट से दोपहर एक बजे तक, जबकि 11वीं की परीक्षा दोपहर 1ः45 से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ ही छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन भी जारी की गई है।

 इसमें स्टाफ सहित सभी छात्रों को फेस मास्क पहनना जरूरी है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में सेनेटाइजर और साबुन, पानी से से हैंड वॉश करने के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। बैठने के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा। परीक्षा शुरु होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे। छात्रों के लिए प्रश्न पत्र एचपी बोर्ड की ओर से तैयार किए गए हैं लेकिन कुछ विषय ऐसे हैं, जिनके प्रश्न पत्र स्कूल खुद तैयार करेगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरकि केलकुलेटर, घड़ी, फोन सहित किसी भी अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण को ले जाने की सख्त मनाही रहेगी।

9वीं कक्षा का शेड्यूल

दिनांक    दिवस     विषय

6 मार्च     शनिवार    संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगू

9 मार्च     मंगलवार  अंग्रेजी

12 मार्च   शुक्रवार    कला-ए, संगीत, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, टूरिज्म, टेलीकॉम, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हैल्थकेयर

15 मार्च   सोमवार    गणित

17 मार्च   बुधवार     हिंदी

19 मार्च   शुक्रवार    फाइनांशियल लिटरेसी

22 मार्च   सोमवार    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

23 मार्च   मंगलवार  कला बी

25 मार्च   गुरुवार     सामाजिक विज्ञान

11वीं कक्षा का शेड्यूल

दिनांक    दिवस     विषय

4 मार्च     गुरुवार     सामाजिक विज्ञान

5 मार्च     शुक्रवार    फिलॉस्पी

6 मार्च     शनिवार    इतिहास

8 मार्च     सोमवार    बिजनेस स्टडी, फिजिक्स

9 मार्च     मंगलवार  लोक प्रशासन

10 मार्च   बुधवार     अंग्रेजी

12 मार्च  शुक्रवार    राजनीतिक विज्ञान

13 मार्च   शनिवार    अकाउंटेसी और कैमिस्ट्री

15 मार्च   सोमवार    साइकोलॉजी

16 मार्च   मंगलवार  अर्थशास्त्र

17 मार्च   बुधवार     जियोग्राफी, फाइन आर्ट, डांस

18 मार्च   गुरुवार     ह्यूमन इकोलॉजी और फैमिली साइंस

19 मार्च   शुक्रवार    गणित

20 मार्च   शनिवार    हिंदी

22 मार्च   सोमवार    बायोलॉजी

23 मार्च   मंगलवार  संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच

24 मार्च   बुधवार     कम्प्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योग

25 मार्च   गुरुवार     संगीत

26 मार्च   शुक्रवार    आईटी, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, हैल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्,-हॉस्पिटेलिटी, टेलीकॉम, शारीरिक शिक्षा, एबीएफएसआई, मीडिया एंटरटेनमेंट, होम फर्नशिंग, ब्यूटी वैलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर

27 मार्च   शनिवार    फाइनांशियल लिटरेसी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App