सिविल अस्पताल रोहडू में 36 पद खाली

स्टाफ रिपोर्टर-रोहडू
उपमंडल रोहडू के तहत विभिन्न स्वास्थय केंद्रों में 147 कर्मचारियों के पद रिक्ट चल रहे हैं जबकि अकेले सिविल अस्पताल रोहडू में 36 पद रिक्त चल रहे है। रोहडू उपमंडल के विभिन्न 19 छोटे व बड़े चिकित्सालयों में कर्मचारियों के कुल 356 पद स्वीकृत है। इसमें 212 कर्मचारी ही विभिन्न स्वास्थय केंद्रों में अपनी सेवाए दे रहे हैं। जबकि सिविल अस्पताल रोहडू में कुल 146 कर्मचारियों के पद स्वीकृत है, जिसमें 112 कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हंै। वहीं जिला शिमला का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र डोडरा क्ववार में हालात दयनीय है, जहां स्वास्थय केंद्र के लिए कुल 21 पद स्वीकृत है। इनमें से केवल छह कर्मचारियों के पद पर स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है। सामुदायिक केंद्र चिडग़ांव में स्वीकृत 39 में से 20 पद भरे हुए है, जबकि 19 पद रिक्त चल रहे है।
वहीं उपमंडल के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थय केंद्रों में भी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में 8 पद, कुटाड़ा में 3, कटलाह में 3, लोअरकोटी में 2, शीलघाट में 1, डोडरा में 4, जिसकून में 2, बडियारा में 1, गुशाली में 3, दियुदी में 2, जांगला में 2, धमवाड़ी में 1 पद खाली चल रहे है। वहीं रोहडू में स्थापित प्लेग सरवेलेंस युनिट में 4 पद, पुरुष स्वास्थय कर्ता के 23 पद, महिला स्वास्थयकर्ता के 17 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं विधायक रोहडू मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहडू उपमंडल के स्वास्थय केंद्रों में कर्मचारियों के अधिकतर पद रिक्त चल रहे हंै। स्वास्थय केंद्रों में कर्मचारी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियां जेलनी पड़ रही है। प्रदेश सरकारी की ओर से रोहडू के स्वास्थय केंद्रों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।