दो साल किया जाए अनुबंध काल, सीएम से मिला कर्मचारी संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

By: Mar 6th, 2021 12:06 am

शिमला — अनुबंध कार्यकाल दो वर्ष करने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलता विभिन्न कर्मचारी संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल

स्टाफ रिपोर्टर — हमीरपुर

प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ और हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा तथा सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा की अगवाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में उनके निवास स्थान पर मिला। दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुबंध कार्यकाल को दो वर्ष करने के वादे को बजट में अमलीजामा पहनाने की मांग को रखा। मुख्यमंत्री ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की घोषणा शीघ्र ही निकट भविष्य में किसी बड़े कार्यक्रम में करेगी।

 प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के सचिव कमल कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह, उपाध्यक्ष रमन शर्मा, संयुक्त सचिव प्रेम धर्मा तथा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन शामिल रहे। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार नड्डा, अजय पटियाल, अविनाश सैणी, गोपाल सिंह वर्मा व सुधीर शर्मा इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

वादा निभाए सरकार

सुंदरनगर। अनुबंध काल दो साल करके का वादा सरकार जल्द निभाए। यह मांग हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारणी ने की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांतध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री विनोद सूद, उपाध्यक्ष जय शंकर, तीर्थानंद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, दर्शन लाल कालिया, डा. माम राज पुंडीर, सुमित भारद्वाज, रविंद्र जम्वाल, श्याम शर्मा, यंशवत सिंह, नरेंद्र कपिला, विजय कंवर, चतर सिंह, भगत चंदेल, नरेंद्र शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, बलबीर नेगी, अनिल कुमार आदि ने शिक्षा विभाग में  अनुबंध काल को तीन साल से घटाकर दो साल करने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App