Ease of Living Index Ranking: रहने के लिए शिमला देश का सर्वोत्तम शहर

By: Mar 5th, 2021 12:08 am

10 लाख से कम आबादी वाले शहरों के इंडेक्स में मिला मुकाम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो, नई दिल्ली

देश में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में रहने के लिए शिमला सबसे बेस्ट शहर बन गया है। वहीं 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बंगलूर सबसे टॉप पर रहा है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को ईज ऑफ  लिविंग इंडेक्स रैंकिंग-2020 जारी की। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह रिपोर्ट जारी की। खास बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली इन दोनों कैटेगरी में 10वें नंबर तक भी नहीं पहुंच पाई। दिल्ली 13वें नंबर पर ही सिमटकर रह गई। रहने के लिए सबसे बेस्ट शहरों की रैंकिंग में देश भर के 111 शहरों ने हिस्सा लिया। शहरों को दो कैटेगरी में बांटा गया। पहली कैटेगरी में वे शहर शामिल किए गए, जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा थी। वहीं दूसरी कैटेगरी में उन शहरों को शामिल किया गया, जिनकी आबादी 10 लाख से कम थी। इन शहरों में यह बात देखी की गई कि इनमें रहने की गुणवत्ता किस स्तर की है। साथ ही जो विकास के काम किए गए हैं, उनका लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ रहा है और पड़ा है। इन शहरों के लिए 14 कैटेगरी बनाई गई।

 इन कैटेगरी में उस शहर की शिक्षा का स्तर, स्वास्थ्य, आवास और आश्रय, साफ -सफाई, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, आर्थिक विकास का स्तर, आर्थिक अवसर, पर्यावरण, हरित क्षेत्र, इमारतें, एनर्जी खपत जैसे कैटेगरी की समीक्षा की गई। इसके बाद वहां के लोगों के बीच सर्वे किया गया। यह सर्वे 19 जनवरी, 2020 से मार्च 2020 के तहत किया गया। इस सर्वे में 32 लाख 20 हजार लोगों ने अपनी राय दी। यह राय ऑनलाइन फीडबैक, क्यू आर कोड, फेस टू फेस सहित कई माध्यमों के जरिए लिया गया। उसके बाद सभी 111 शहरों की समीक्षा करने के बाद उनकी रैंकिंग दी गई।

10 लाख से कम आबादी वाले टॉप शहर

शहर                    स्कोर

  1. शिमला   60.90
  2. भुवनेश्वर  59.85
  3. सिल्वासा 58.43
  4. काकिनाडा 56.84
  5. सेलम  56.40
  6. वेल्लोर  56.38
  7. गांधीनगर  56.25
  8. गुरुग्राम  56.00
  9. दावनगेरे 55.25
  10. तिरुचिरापल्ली 55.24


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App