हिमाचल की आवाज गौरव कौंडल ने नलवाड़ी मेले में लगाई खूब रौनक, यहां देखें वीडियो

बिलासपुर – मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल के प्रसिद्ध इवेंट हिमाचल की आवाज इवेंट के 2014 में विजेता रहे गौरव कौंडल ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला की तीसरी सांस्कृति संध्या पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गौरव कौंडल 2019 में वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता भी रह चुके हैं। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या पर उन्होंने एक से बढक़र एक प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने पंजाबी, हिंदी, पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए।

इस दौरान ममता भारद्वाज और शीतल अरोड़ा ने भी बेहतर प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा रेशमू देवी उर्फ ममता ठाकुर, सोनू म्यूजिक सोलन, सुंदरनगर की तनीषा, कंचन वर्मा, आशीष कुमार मंडी, रजिया शाह ऊना, नितिन कौशल शिमला ने भी बेहतर प्रस्तुति दी।

वहीं, सांस्कृतिक संध्या में मंच संचालन कर रहे अभिषेक सोनी, जावेद इकबाल के साथ ही हिमाचली मुंडा ने भी दर्शकों का खूब मनोंरंजन किया। उधर राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला की अंतिम सन्ध्या बेटियों पर आधारित रही। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर भी कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।