कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए अभी करें क्लिक
मेषः आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति करानेवाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे।
वृषभ : आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।
मिथुनः कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगें।
कर्क : शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएँगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे।
सिंह : कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें।
कन्या : भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है।
तुला : नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।
वृश्चिक : परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा।
धनु : आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है।
मकर : आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीददारी के लिए आज शुभ दिन है।
कुंभ : आपके सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।
मीन : संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे।
कल का पंचांग
06 मार्च, 2021, शनिवार, विक्रमी संवत् 2077, शाकाब्ध 1942, पक्ष कृष्ण, तिथि अष्टमी, समाप्तिकाल रात्रि 06 बजकर 10 मिनट, नक्षत्र ज्येष्ठा, समाप्तिकाल रात्रि 09 बजकर 38 मिनट, योग वज्र, समाप्तिकाल रात्रि 06 बजकर 09 मिनट, कर्ण बालव, समाप्तिकाल सुबह 07 बजकर 00 मिनट, प्रविष्टे 23 फाल्गुन, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, सूर्योदय प्रातः 06 बजकर 55 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 24 मिनट