कर्मचारियों का मटका फोड़ प्रदर्शन; डीसी रेट बढ़ाने, मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

By: Mar 6th, 2021 12:05 am

निजी संवाददाता— चंडीगढ़

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगड़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्ज  के आह्वान पर क्रमवार मटका फोड़ आंदोलन की कड़ी में चौथा मटका फोड़ प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगों पर विचार न करने पर एमसी सब कार्यालय मनीमाजरा में किया। कर्मचारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन और एमसी के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधन करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार और चेयरमैन सुरमुख सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ प्रसाशन और एमसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है और न ही कर्मचारियों की मांगों पर बात कर रहे हैं। कर्मचारियों को अश्वनी कुमार, सुरमुख सिंह के अलावा नरिंद्र कुमार, राजिंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, सरवन, संजय, रविंद्र बिंदु, सुरिंद्र सिंह, रवि सिंह, सत्य प्रकाश, नरिंद्र चौधरी, याद राम, गुरमीत, लालजीत, कमल और सुरिंद्र शर्मा ने संबोधन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App