नारायणगढ़ जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति से जानकारी मांगी

By: Mar 6th, 2021 12:02 am

निजी संवाददाता — नारायणगढ़

नारायणगढ़ को जिला बनाने की मांग पर सरकार ने संबंधित विभाग व अधिकारियों के माध्यम से आंकड़े रिपोर्ट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को सरकार द्वारा डीआरओ की मार्फ्त उपमंडल अधिकारी नारायणगढ़ से संबंधित विषय पर भूगौलिक स्थिति बारे जानकारी उपलब्ध करवाने की सूचना पर  नारायणगढ़ जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति से जानकारी मांगी गई।  इस विषय को लेकर संघर्ष समिति  सदस्य सुखदेव राज, श्यामलाल कौशिक, सुरेंद्र आर्य, नरेंद्र चौधरी व अध्यक्ष सदीक चौहान ने एसडीएम कार्यालय को जिला बनाने स्मन्धी बिंदुओं की जानकारी उपलब्ध करवाई।

 सदीक चौहान ने बताया कि सरकार जिस गंभीरता और सक्रियता से इस विषय को लेकर तथ्य जुटा रही है उसको देखकर आस जगी है कि सरकार लोगों की जनभावनाओं की कद्र करते हुए नारायणगढ और साथ लगते क्षेत्र को जिला के रूप में सम्मान देगी। ’नारायणगढ को जिला बनाने को लेकर कुछ जरूरी बिंदु’  उपमंडल नारायणगढ़ में  नारायणगढ़ के अलावा शहजादपुर ब्लॉक है, दोनों ब्लॉक  में 156 पंचायतें  और 187 गांव है, जिनकी आबादी लगभग चार लाख 90 हजार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App