नौणी की यशोदा नेगी को बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड

By: Mar 6th, 2021 12:06 am

मोहिनी सूद— नौणी

डा. यशवंत सिंह परमार  औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के सत्यायानंद स्टोक्स लाइब्ररी में कार्यरत सहायक लाइब्रेरियन यशोदा नेगी को एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चर लाइब्रेरियन एंड डाक्यूमेंटलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा बेस्ट लाइब्रेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें ‘डिजिटल एन्वायरनमेंट में ज्ञान संसाधन केंद्रों का प्रबंधन’ विषय पर आयोजित स्वर्ण जयंती अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

यह सम्मेलन एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चर लाइब्रेरियन एंड डॉक्यूमेंटलिस्ट ऑफ इंडिया  के तत्वावधान में कृषि विश्वविद्यालय बंगलूर द्वारा आयोजित किया गया। इसमें 21 राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे कृषि विश्वविद्यालयों के 192 पुस्तकालयाध्यक्षों ने भाग लिया। यशोदा नेगी को पुस्तकालय सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह शामिल हैं। नौणी विवि के कुलपति डा. परविंदर कौशल ने यशोदा नेगी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App