शिवरात्रि पर हिमाचल की आवाज वंदना धीमान शिव नाम की मस्ती एलबम से मचाएंगी धमाल

By: Mar 1st, 2021 5:48 pm

गरली — प्रदेश अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ की खोज वंदना धीमान के गाने इन दिनों खूब धमाल मचा रहे हैं। अब वंदना धीमान की शिव नाम की मस्ती नामक धार्मिक एलबम शिवरात्रि महोत्सव पर रिलीज होने वाली है। इसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। बता दें कि जिला हमीरपुर के मैहरा से वंदना 2011 में हिमाचल की आवाज चुनी गई हैं। इसके बाद इस बेटी ने कई एलबम में गानों से धमाल मचाया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App