देवी-देवताओं के आगमन पर स्वर्ग लोक बनी छोटी काशी

By: Mar 13th, 2021 12:22 am

हजारों ने किए देवी-देवताओं के दर्शन, विभिन्न परिधानों और मुखौटों के साथ कलाकारों ने लोगों का किया मनोरंजन

कार्यालय संवाददाता – मंडी
पहली शाही जलेब के साथ शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्वर्णिम शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया। छोटी काशी ने देव आस्था के महाकुंभ में देवी-देवताओं के दर्शन कर निहाल हुई, वहीं देव ध्वनियों से गंूजती छोटी काशी की फिजाएं व सोने-चांदी से सजे संवरे देवी- देवताओं से समूचा क्षेत्र स्वर्ग लोक बन गया। मंडी सेरी मंच से लेकर पड्डल मैदान तक हजारों लोग देवी-देवता के समक्ष नतमस्तक हुए। पहली बार शिवरात्रि विभिन्न परिधानों के मुखौटों के साथ कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन भी किया। इस सुंदर नजारे के शुक्रवार को हजारों लोग प्रदेश की छोटी काशी मंडी में गवाह बने।

यह सुंदर व देविय नजारा इस वर्ष के पहले सबसे बड़े देव कुंभ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आगाज पर बना। इस अवसर पर महोत्सव में राजमाधव की पहली शाही जलेब धूमधाम से निकली। जलेब के दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लोगों की संख्या कम रही। कोरोना से बचाव को लेकर देवलुओं से लेकर छोटे बच्चे तक फेसमास्क का पूरा ध्यान रखा गया। शाही जलेब में देव छानणू-छमाहूं की जोड़ी सबसे आग रही। देवताओं के आगे बज रहे रणसिंगे-करनाल की ध्वनियां पूरी छोटी काशी में गंूज रही थीं। देवों के साथ नाचते-गाते देवलू और लोगअपनी प्राचीन परंपरा को निभा रहे थे।

इन देवताओं ने की शिरकत

सराज क्षेत्र सहित अन्य के देवता जो रियासत काल से अपने-अपने क्रम के अनुसार राजदेवता की जलेब में शामिल हुए, जिनमें श्रीविष्णु मतलोड़ा, श्री देवी आंबिका, शेटीनाग, मगरू महादेव छतरी, बायला नारायण, नाग चपलांदू, श्री बिठू नारायण, देव लक्ष्मी नारायण, श्री पशाकोट, पहाड़ी बजीर, हुरण नारायण, घड़ौनी नारायण, चुंजवाला, देवी महामाया, गणपति देवता, शुकदेव ऋषि शरछी, शुकदेव, शेषनाग सहित अन्य देवी-देवता शामिल हुए। समस्त देवी देवताओं के संग हजारों देवलुओं ने नाचते गाते हुए शिरकत की।

घर की छतों से देखा नजारा
छोटी काशी में लोगों ने शिवरात्रि महोत्सव की शाही जलेब के नजारा घर की छतों देखा।कैमरे में कैद शाही जलेब जैसे ही शिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब शुरु हुई। तो लोगों ने शाही जलेब का एक-एक पल को मोबाईल के कैमर में कैद किया। बेटी बचाने का दिया संदेश महोत्सव की पहली शाही जलेब में विभिन्न विभागों की झांकियों निकाली गई। वहीं स्कूली बच्चों  रा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अन्य अभियान बारे जागरुक किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App