बस स्टैंड यमुनानगर, जगाधरी में लगाईं सेनेटरी मशीनें

By: Mar 7th, 2021 12:07 am

निजी संवादददाता — यमुनानगर

महिला एवं बाल विकास विभाग यमुनानगर ने भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के सौजन्य और जिला प्रशासन यमुनानगर के सहयोग से यमुनानगर और जगाधरी के बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की मशीनें स्थापित करवाई गई। जिसका उद्घघाटन नगराधीश यमुनानगर हरप्रीत कौर ने किया। नगराधीश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए एक अच्छा प्रयास  किया गया, जिससे महिलाएं बीमारियों से बचेंगी और सेनेटरी पैड प्रयोग करने उनका स्वास्थ अच्छा रहेगा। समाज में महिलाएं बहुत से विषयों पर झिझक महसूस करती है ऐसे में महिला यात्रियों इस सुविधा का उपयोग कर सकती हैं।

 कार्यक्त्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रेनू चावला ने बताया कि भारत पैट्रोलियम के सीएसआर. प्रोजेक्ट के माध्यम से बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की मशीनें लगाई गई हैं, जिससे महिला यात्रियों को सुविधा रहेगी आवश्यकतानुसार जिले में और भी जगह इन मशीनों को स्थापित करने का प्रयास रहेगा। बस स्टैंड पर स्थापित की गई सेनेटरी पैड मशीन का प्रयोग पांच रूपए का सिक्का डालकर किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App