पुलिस जवानों को स्पेशल जैकेट

By: Mar 6th, 2021 12:46 am

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिरीक्षक ने जवानों को भेंट किए विशेष कपड़े और उपकरण

निजी संवाददाता — मनाली
माइनस डिग्री तापमान में बर्फीले इलाके में बेहतरीन ड्यूटी देने वाले पुलिस जवानों को विशेष वस्त्र और उपकरण वितरित किए गए। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिरीक्षण ने पुलिस जवानों को यह भेंट अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के मुहाने पर अटल टनल के गेट के पास किए गए। बता दें कि अटल टनल रोहतांग के प्रांगण में विशेष वस्त्र एवं उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रेम सिंह उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने शिरकत की, जबकि मधुसूदन शर्मा भारतीय पुलिस सेवा उपमहानिरीक्षक मध्यखंड मंडी हिमाचल प्रदेश पुलिस, अशोक कुमार सिंह सेनानी द्वितीय वाहिनी भातिसी पुलिस बल, कुलदीप सिंह उपसेनानी भातिसी पुलिस बल, राजकुमार चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कुल्लू, संजीव कपूर पुलिस उप अधीक्षक मनाली, यशवंत सिंह ठाकुर सहायक सेनानी एवं अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अशोक कुमार सिंह सेनानी द्वारा समारोह में उपस्थित मुख्यातिथि का स्वागत्त एवं अभिनंदन किया गया।

उक्त समारोह में मुख्यातिथि प्रेम सिंह उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला, भारतीय सीमा पुलिस बल द्वारा मघुसूदन शर्मा, भापुसे उपमहानिरीक्षक (मध्य खंड मंडी हिमाचल प्रदेश पुलिस) को अटल टनल पर तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस के पदाधिकारियों को उच्च तुंगता वाले क्षेत्र में ड्यूटी निर्वाहन करने हेतु 11 प्रकार के विशेष वस्त्र एवं उपकरण 60 पुलिस कर्मियों के उपयोग के लिए भेंट किए गए। मुख्यातिथि ने कहा कि विशेष वस्त्र एवं उपकरण को भारतीय सेना द्वारा सियाचिन लेह-लद्दाख क्षेत्र में प्रयोग किया जा रहा है तथा 9000 से लेकर 21000 फुट तक के बर्फीले पहाड़ों लेह-लद्दाख क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करने के लिए इन विशेष वस्त्र एवं उपकरणों का बखूबी से इस्तेमाल किया जा रहा है। इन उपकरणों की सहायता से बर्फीले इलाकों में भी 40 डिग्री के तापमान को मैंटेन रखा जाता है। समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को वस्त्र एवं उपकरणों के बारे में प्रकाश डाला गया। समारोह के अंत में एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने मुख्यातिथि तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App