प्रदेश में 1975 रुपए प्रति क्विंटल होगा गेहूं का रेट, निगम खरीद-फरोख्त के लिए खोलेगा मंडियां

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
राज्य में इस वर्ष किसानों से गेहूं की खरीद सीधे तौर पर भारतीय खाद्य निगम करेगा। इसके लिए दाम भी तय कर दिए गए हैं, जबकि छह जगह पर खरीद-फरोख्त को अंजाम देने के लिए मंडिया भी खोली जाएगी। जहां पर किसान सीधे आकर भारतीय खाद्य निगम को अपना गेहूं बेच सकते हैं। किसानों के लिए इस बार 1975 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का दाम तय किया गया है।
भारतीय खाद्य निगम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति और निदेशक भी उपस्थित रहे। इसमें निर्णय लिया गया कि इस साल भी किसानों से गेहूं की खरीद सीधे तौर पर भारतीय खाद्य निगम के द्वारा ही की जाएगी।
इस साल पांच मंडियों (जलग्रां, कांगर, पांवटा साहिब, कालाअंब, फतेहपुर) के अलावा घुमारवीं में भी खोली जाएंगी। किसानों की आय को दोगुना बनाने के लिए 6600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी।