ऊना के भरवाईं में मुख्यमंत्री के काफिले को युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, नारेबाजी की

By: Mar 3rd, 2021 2:50 pm

गगरेट — विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर छिड़ी जंग अब प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचने लगी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस के पांच विधायकों का विधानसभा सत्र से किए गए निलंबन व उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा के भरवाई में आयोजित सम्मलेन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री के विरुद्ध युवा कांग्रेस ने जबरदस्त नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे युकां कार्यकर्ताओं को हालांकि पुलिस ने रोक लिया, लेकिन युकां कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। हालांकि मुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके आगे बढ़ गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App