नगर निगम कार्यालय जल्द सब्जी मंडी में होगा शुरू

By: Apr 21st, 2021 12:10 am

शहर में लोगों को सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलने की आस, डिजायन तैयार करने में जुटा हिमुडा

नगर संवाददाता- शिमला
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई कार्य चल रहें है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने शिमला की सब्जी मंडी में निगम कार्यालय बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है ताकि लोगों को नगर निगम कार्यालय की सुविधा एक छत्त के नीचे ही मिल सके। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सब्जी मंडी में निगम कार्यालय बनाने के लिए अगले कुछ महीनों के भीतर जो पुराने भवन तोडऩे की योजना चल रही है, यहां हाल ही में पांच लाख से पुराने भवन की मरम्मत कर वार्ड कार्यालय बनाया है। इसके अलावा कार्ट रोड को जोडऩे वाली सडक़ पर 20 लाख रुपए से ज्यादा राशि से नाली बनाई जा रही है। दूसरी ओर हिमुडा इस क्षेत्र में पुराने भवनों को तोडक़र नगर निगम कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनाने का डिजाइन तैयार कर रहा है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक नितिन गर्ग का कहना है कि इस क्षेत्र में नया कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सब्जी मंडी में 50 करोड़ रुपए से नगर निगम कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनाने की योजना है। निगम कर्मचारियों के सरकारी आवास भी यहां बनाए जाने हैं। इसके लिए यहां स्थित पुराने आवासों और भवनों को तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने हिमुडा को इसका जिम्मा दिया है जो इन दिनों डिजाइन तैयार कर रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का भी दावा है। वहीं सब्जी मंडी कार्ट रोड को जोडऩे वाली सडक़ पर नगर निगम इन दिनों नाली बनवा रहा है। निगम चाहता तो इन पाइपों का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए बिना तोड़-फोड़ करवाए बाहर निकाल सकता था। आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि सब्जी मंडी में निगम कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनना है लेकिन कुछ वक्त लग सकता है।

क्या कहते हैं नगर निगम आयुक्त
एमसी आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि सब्जी मंडी में स्मार्ट सिटी से निगम कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनना है लेकिन उसमें कुछ समय लग सकता है। तब तक वार्ड कार्यालय बनाना जरूरी था। सडक़ पर गंदगी न बहे, इसके लिए नाली बनाई गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App