बालीवुड में ‘सन्नाटा’, कोरोना से जंग हारे एक्टर कशोर नांदलस्कर

By: Apr 22nd, 2021 12:01 am

नई दिल्ली। बालीवुड अभिनेता किशोर नंदलास्कर का मंगलवार को मुबंई में निधन हो गया है। किशोर कोरोना से जूझ रहे थे। किशोर नंदलास्कर फिल्म वास्तव, सिम्बा, जिस देस में गंगा रहता है, खाकी व सिंघम जैसी तमाम फिल्मों काम किया है। बालीवुड के अलावा किशोर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार थे। किशोर की निधन की खबर से एक बार फिर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। खबर के अनुसार, किशोर नांदलस्कर के पोते अनीष ने उनकी कोरोना से हुई मौत की जानकारी दी है। किशोर नंदलास्कर ने वैसे बालीवुड कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा फेम उन्हें अभिनेता गोविंदा की फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ से मिला। इस फिल्म में किशोर ने सन्नाटा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों को खूब पसंद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App