नगर निगम चुनावों में पिछड़ी भाजपा

By: Apr 10th, 2021 12:52 am

जिला अध्यक्ष सहित अन्य ने विजेता सदस्यों को दी बधाई

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- हमीरपुर
प्रदेश में संपन्न हुए चार नगर निगम के चुनावों में पालमपुर और सोलन नगर निगमों में जीत हासिल करने पर हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार व उनकी कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने विजय सदस्यों को मुबारकबाद दी है। जिलाध्यक्ष के अनुसार सत्ता में काबिज होते हुए भी भाजपा मात्र एक ही नगर निगम मंडी जीत पाई है और धर्मशाला नगर निगम में उसे आवश्यक संख्या नहीं मिल पाई है। प्रदेश की जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता उनसे दूर होती जा रही है और उन्हें कांग्रेस पार्टी में अपना भविष्य दिखाई देता है।

गुरुवार को हमीरपुर में गांधी चौक पर राजेंद्र जार की अगवाई में कांग्रेसजनों जिसमें मुख्यतौर पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला कांग्रेसी उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला सचिव देवीदास, राजेश पठानिया, कुलदीप सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश चौधरी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी कुमार, महासचिव श्यामा, प्रदेश एनएसयूआई महासचिव टोनी ठाकुर, जिला सचिव पंकज व अन्य युवा साथियों ने भाग लेकर जीत की खुशी मनाते हुए मिठाई भी बांटी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App