बड़सर पहुंचते ही जगह जगह सीएम का स्वागत

लोगों और कार्यकर्ताओं ने लगाए तोरणद्वार
निजी संवाददाता—बड़सर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रवक्ता विनोद ठाकुर के नेतृत्व में जगह-जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में तो दिवाली जैसा माहौल था, लेकिन कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने उपमंडल मुख्यालय के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में चार जगह उनका स्वागत किया। बड़सर चौक में स्वागत के बाद बणी पंचायत में तोरणद्वार लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय प्रधान शैलजा बनयाल के नेतृत्व में किया गया।

लोगों के साथ महिलाओं ने कार्यक्रम में जबरदस्त शिरकत की और मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री स्वागत को देखकर गदगद नजर आए। बताते चलें कि इस विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से इंतजार कर रही थी कि मुख्यमंत्री इस विधानसभा क्षेत्र में कब आते हैं। रविवार को जब मुख्यमंत्री क्षेत्र से गुजरे तो काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया। सलौनी में मक्कड़ पंचायत के प्रधान राकेश शर्मा के नेतृत्व में आसपास की पंचायतों ने भाग लिया तथा हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। मक्कड़ पंचायत के प्रधान राकेश शर्मा भाजपा के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा भाजपा में ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उसके उपरांत भोटा में मुख्यमंत्री का जबरदस्त स्वागत विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने किया। इस मौके पर बड़सर पंचायत के उपप्रधान राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान सेवा सिंह, डाक्टर ओम चंद बोहरा, बणी पंचायत की प्रधान शैलजा कुमारी, राजेश बनयाल, विनोद लखनपाल, मक्कड़ पंचायत के प्रधान राकेश कुमार, युवा मिंटू राजपूत, सुरेश गर्ग, अरविंद राणा, अंकित शर्मा, विशाल शर्मा, नितिन शर्मा, अश्विनी बर्धन, अश्विनी बनियाल, अनिल धीमान, अनीश ठाकुर, यशपाल पटियालए सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा मुख्यमंत्री का जोरदार द्यस्वागत किया।

सीएम के दौरे से बढ़ा विनोद ठाकुर का कद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर जिला के लिए शिरकत की। जिसमें बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह मुख्यमंत्री का भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से इस स्वागत को लेकर विधानसभा क्षेत्र में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जब इस विधानसभा क्षेत्र का दौरा होगा तो लोग भारी संख्या में उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। कोरोना काल के चलते बंदिशों के बावजूद मुख्यमंत्री दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं हर जगह समीक्षा बैठक कर रहे हैं अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने हमीरपुर जिला मुख्यालय में भी समीक्षा बैठक की तथा उसके बाद सर्किट हाउस में लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का तत्काल निपटारा भी किया। अधिकारियों को भी उन्होंने लोगों के कारण को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की बात कही।